Breaking News

देवरिया में LPG उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था, शिकायत के लिए जारी हुआ व्हाट्सएप नंबर

Bolta Sach News
|
LPG consumers in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पहले जारी लैंडलाइन नंबर पर तकनीकी दिक्कतें थीं और व्हाट्सएप सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हो रही थी।
इन समस्याओं को देखते हुए अब नया मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 8303908024 जारी किया गया है। उपभोक्ता इस नंबर पर गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज साझा कर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय (कमरा नंबर-18) में कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही पुरानी हेल्पलाइन 05568-469715 भी पहले की तरह कार्यरत रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि एलपीजी उपभोक्ताओं को शिकायत निस्तारण के लिए सरल, तेज और सुलभ सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इसे भी पढ़े : फर्जी IAS बनकर की शादी, सच सामने आते ही खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में LPG उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था, शिकायत के लिए जारी हुआ व्हाट्सएप नंबर”

Leave a Reply