Breaking News

आगरा में पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी ने बढ़ाए दाम, लोगों पर महंगाई की मार

Bolta Sach News
|
Petrol and diesel become expensive in Agra
बोलता सच,आगरा : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच Nayara Energy ने आगरा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। कंपनी के पेट्रोल पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ना तय है।
नए रेट के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद आगरा में पेट्रोल 99.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले पेट्रोल 94.62 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर था।
हालांकि राहत की बात यह है कि Indian Oil Corporation और Bharat Petroleum जैसी सरकारी कंपनियों ने अभी तक अपने दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन निजी कंपनी के इस फैसले के बाद आने वाले समय में इनके रेट में भी बदलाव की आशंका जताई जा रही है।
पंप मालिकों का कहना है कि तेल की कुल मिलाकर कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई का तरीका बदल गया है। अब कंपनियां पंप की दैनिक बिक्री के हिसाब से ईंधन भेज रही हैं, जबकि पहले मांग और स्टोरेज क्षमता के आधार पर सप्लाई होती थी। इसके अलावा अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, जिससे कुछ जगहों पर अस्थायी दबाव बन रहा है।
ग्रामीण इलाकों में स्थिति थोड़ी ज्यादा प्रभावित बताई जा रही है, जहां सप्लाई कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कुल मिलाकर, अंतरराष्ट्रीय हालात और बाजार की अनिश्चितता का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है।

इसे भी पढ़े : बहराइच में विस्थापित परिवारों को नया जीवन: सीएम योगी ने पुनर्वास योजनाओं का किया शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply