बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की शुरुआत होगी, जो धीरे-धीरे पूर्वी क्षेत्रों तक पहुंच जाएगी। वहीं 29 मार्च को सक्रिय होने वाला दूसरा विक्षोभ ज्यादा प्रभावी होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
तापमान में पहले बढ़ोतरी, फिर गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन बारिश के बाद इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी।
इन शहरों में दर्ज हुआ अधिक तापमान
मंगलवार को प्रयागराज 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं वाराणसी में 35.2 डिग्री और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात करें तो बांदा में 20.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़े : प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा स्वीकार, भाजपा में शामिल होकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
➤ You May Also Like






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































