Breaking News

देवरिया: सड़क हादसे में भाजपा नेता के भतीजे राहुल मणि त्रिपाठी की मौत, पिकअप वाहन से हुई टक्कर

Bolta Sach News
|
Deoria: in a road accident
बोलता सच : रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनू घाट चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी के भतीजे राहुल मणि त्रिपाठी (30) की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राहुल मणि त्रिपाठी, विक्रमपुर बांसपार (बैतालपुर) के निवासी थे और ई-कार्ट कंपनी में कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका मणि त्रिपाठी, चार वर्षीय बेटी सान्वी और मां उषा मणि त्रिपाठी को बिलखता छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।
हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा समेत कई नेताओं ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा शनिवार को, 8500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया: सड़क हादसे में भाजपा नेता के भतीजे राहुल मणि त्रिपाठी की मौत, पिकअप वाहन से हुई टक्कर”

Leave a Reply

error: