Breaking News

कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग से आठ घायल; दो घायल मेरठ रेफर

Bolta Sach News
|
Two in dispute over car removal

बोलता सच/हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में रविवार देर शाम कार हटाने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली और छर्रे लगने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार हटाने को लेकर बढ़ा विवाद

गांव निवासी सुंदर के अनुसार, रविवार शाम उसके बेटे अमन भैंसा बुग्गी से चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी संजय और प्रेमपाल के घर के बाहर कार और ट्रैक्टर खड़ा था। अमन के उन्हें वाहन हटाने के लिए कहने पर दोनों पक्षों में बहस हो गई और आरोप है कि संजय व प्रेमपाल ने अमन के साथ मारपीट भी की।

अमन के घर जाकर जानकारी देने पर देर शाम सुंदर पक्ष के लोग संजय के घर पहुंचे, जिस पर संजय और प्रेमपाल पक्ष के लोग छतों पर लाइसेंसी बंदूक लेकर फायरिंग करने लगे।

आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

फायरिंग में सुंदर पक्ष के आयुष, निखिल, रवि, विजय, अनुज, आकाश, संत और माही घायल हो गए। सभी को तत्काल हापुड़ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से रवि और आयुष को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार हापुड़ और स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

पुलिस ने मोर्चा संभाला, मुकदमा दर्ज

फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में सीओ वरुण मिश्रा ने अस्पताल जाकर घायलों से घटना की जानकारी ली।

सीओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : संदिग्ध शिक्षक के मामले के बाद मदरसों में शिक्षकों की उपस्थिति की कड़ी जांच, वेतन से पहले हर माह प्रमाणपत्र अनिवार्य

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग से आठ घायल; दो घायल मेरठ रेफर”

Leave a Reply