
उत्तर प्रदेश
देवरिया जेल में विचाराधीन बंदी हकीक अंसारी की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिला कारागार में निरुद्ध 80 वर्षीय विचाराधीन बंदी हकीक अंसारी की गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन ...
लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अवैध कब्जों पर हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में हटाएं अतिक्रमण, वरना चलेगा बुलडोजर
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट परिसर के आसपास वर्षों से बने अवैध चैंबरों और नाश्ते की दुकानों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। ...
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, बड़े भाई अली से मिलने जाते समय हुआ हादसा
बोलता सच,झांसी : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और दिवंगत माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, जो जेल में बंद है। इसी दौरान रास्ते ...
संभल में इंस्पेक्टर के मौलवी के पैर छूने का वीडियो वायरल, ट्रांसफर से जोड़कर किए गए दावे पर सामने आई सच्चाई
बोलता सच,संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर का मौलवी के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में वर्दी पहने इंस्पेक्टर सुधीर पंवार एक मौलवी के पैर छूते और उनके पास बैठते हुए ...
MMMUT दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संदेश: शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी, हॉस्टलों में नशे पर जताई चिंता
बोलता सच,गोरखपुर : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि अच्छा चरित्र और नैतिक मूल्यों का भी महत्व समझाया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा देने ...
देवरिया : पथरदेवा में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
बोलता सच,देवरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल पथरदेवा की मासिक बैठक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित रवींद्र किशोर शाही सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश शाही ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ...
जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 2027 में बदलाव तय; भाजपा पर साधा निशाना
बोलता सच,लखनऊ : समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेशभर ...
देवरिया: कसिली नाले के किनारे मिला मजदूर का शव, दो दिन से लापता था पन्नेलाल यादव
बोलता सच,देवरिया : जिले के मईल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तेलिया कला गांव के समीप कसिली नाले के किनारे 48 वर्षीय पन्नेलाल यादव का शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने ...
देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार ले जाई जा रही 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बोलता सच,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 7 पेटी (44.10 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ...






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































