Breaking News

कुशीनगर में पेट्रोल पंप के सामने मिला अज्ञात शव

Bolta Sach News
|
कुशीनगर में पेट्रोल
बोलता सच : कुशीनगर के कप्तानगंज में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। यह शव कप्तानगंज से परतावल मार्ग पर स्थित गणेश चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने पड़ा मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शनिवार की शाम को शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।

इसे भी पढ़े : नहर में नहाने गया बच्चा डूबा, 2 घंटे बाद मिला शव
 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply